Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान उपार्जन की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न

01 जनवरी 2025, जबलपुर: धान उपार्जन की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न – अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने धान उपार्जन की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

अपर  कलेक्टर ने कहा कि बेमौसम हुई बारिश के कारण गीली हुई उपार्जित धान को सुखाने और अपग्रेड करने का कार्य युद्ध स्तर पर करें। उपार्जित सूखे धान को शीघ्र ही वेयर हाउस में रखा जाए तथा 1 जनवरी तक शत-प्रतिशत एक्‍सेपटेंस जारी हो  जाएं।  साथ ही कहा कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए मिलर्स का मैपिंग कर लिया  जाए । उन्होंने संबंधित अधिकारी से कहा कि खरीदी केंद्र पर जब अधिकारी  जाएं  तो वहां सर्वेयर व समिति प्रबंधक अवश्य रहें। धान सुखाने का काम चूंकि देरी तक चलेगा अत: विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाये। बारदाने के समुचित प्रबंध करने के साथ ही  सही बारदाने का ही उपयोग किया जाये।

धान सुखाने के दौरान तिरपाल की व्यवस्था हो। उपार्जित धान को सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था करें ताकि किसानों द्वारा विक्रय के लिए लाये गये धान से मिक्‍स न हो। श्रीमती सिंह ने  विशेष रूप से कहा कि आपदा के समय मौकापरस्त लोगों पर निगरानी रखें। खरीदी की गई धान की कम्‍प्‍यूटर में एंट्री हो, जिसमें खरीदी गई धान की मात्रा का सही मिलान भी हो। उन्‍होंने कहा कि सभी अधिकारी बैठक के बाद फील्‍ड में जायें और व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाथूराम  गौड़ सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com