Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में किसान संघ की मांगों के संबंध में बैठक संपन्न

06 अगस्त 2024, अशोकनगर: अशोकनगर में किसान संघ की मांगों के संबंध में बैठक संपन्न – कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन द्वारा  गत दिनों  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक कृषि एवं किसान कल्‍याण श्री के.एस.केन सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी एवं भारतीय किसान संघ के अध्‍यक्ष,उपाध्‍यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन ने कहा कि किसानों की समस्याओं का शासन स्‍तर एवं जिला स्‍तर से हर संभव निराकरण कराया जायेगा। संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों की उचित मांगों व समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने किसान संघ द्वारा प्रस्‍तुत बिन्दुओं की विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को उनकी मांगों एवं समस्‍याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व, सहकारिता, शिक्षा, कृषि, मंडी, आबकारी, पशुपालन, उद्यानिकी, उप पंजीयक,विद्युत,ग्रामीण सड़क विभागों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए गए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com