राज्य कृषि समाचार (State News)

मऊगंज: किसानों को नरवाई न जलाने की सलाह दी गई

12 अप्रैल 2026, मऊगंजमऊगंज: किसानों को नरवाई न जलाने की सलाह दी गई – कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के बनपाडर ग्राम पंचायत के किसानों को नरवाई न जलाने की सलाह देते हुए इसके प्रबंधन की जानकारी से अवगत कराया गया।

किसानों को बताया गया कि नरवाई जलाने से भूमि में पाये जाने वाले छोटे-छोटे जीव मर जाते हैं जो भूमि की उर्वरा के लिए उपयोगी होते हैं। इसलिए नरवाई नहीं जलानी चाहिए। किसानों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्प्रिंकलर से सिंचाई के विषय में जानकारी दी गयी।

  किसानों को सलाह दी गई  कि ड्रॉप मोर क्रॉप योजना अन्तर्गत पोर्टल पर स्प्रिंकलर  एवं कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करें।  स्प्रिंकलर  से कम पानी का उपयोग कर अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। पानी के बचाव से हमारे प्राकृतिक संसाधन भी बचाया जा सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements