राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला : उर्वरक के चार नमूने अमानक पाए गए, विक्रय प्रतिबंधित

14 अगस्त 2026, मंडला: मंडला : उर्वरक के चार नमूने अमानक पाए गए, विक्रय प्रतिबंधित –  जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उर्वरक नमूनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत लिए गए नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट में चार उर्वरक नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा संबंधित विक्रेताओं को अमानक पाए गए उर्वरक के शेष भंडार को अलग रखने तथा उसका विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित निर्माता कंपनियों से भी अमानक उर्वरक के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

 उप संचालक कृषि मंडला ने बताया कि निवास स्थित डीएमओ गोदाम से लिए गए उर्वरक नमूनों में डीएपी के दो नमूने अमानक पाए गए। दोनों नमूने भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड, पारादीप, ओडिशा द्वारा निर्मित थे। परीक्षण में दोनों नमूनों में नाइट्रोजन एवं उपलब्ध फास्फेट की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसी प्रकार गुड़ से प्राप्त पोटाश 14.5 प्रतिशत के नमूने की जांच में जल में घुलनशील पोटाश की मात्रा 2.52 पाई गई। यह नमूना डीएमओ गोदाम, निवास से लिया गया था तथा निर्माता कंपनी कृषक भारती सहकारी लिमिटेड है। एक अन्य मामले में लैम्प्स मानेगांव, नारायणगंज से लिया गया सिंगल सुपर फॉस्फेट का नमूना भी अमानक पाया गया। इसका निर्माण रामा फॉस्फेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। जांच में उपलब्ध फास्फोरस की मात्रा 13.92 प्रतिशत तथा जल में घुलनशील फास्फोरस की मात्रा 11.57 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विभाग ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच और निगरानी लगातार जारी रखने की बात कही है। अमानक उर्वरक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture