Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं के पात्र निर्यातकों को मंडी फीस की प्रतिपूर्ति होगी

20 जुलाई 2022, भोपाल । गेहूं के पात्र निर्यातकों को मंडी फीस की प्रतिपूर्ति होगी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश के निर्यात को प्रोत्साहन देने और किसानों को उनकी उपज गेहूं के बेहतर मूल्य दिलाने एवं राष्ट्रीय निर्यातकों/ कृषि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये पात्र निर्यातकों को मंडी फीस की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

बीज फार्म स्थापना के लिये भूमि आवंटन

मंत्रि-परिषद ने केन्द्रीय ‘कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्रालय को बीज फार्म स्थापित करने के लिए जिला मुरैना में ग्राम मौजा जाखौना, रिठौराखुर्द, गडौरा एवं गोरखा में कुल रकबा 885.344 हेक्टेयर शासकीय भूमि नि:शुल्क प्रीमियम तथा एक रूपये वार्षिक भू-भाटक लेकर आवंटित करने का निर्णय लिया।

मध्यम सिंचाई परियोजना

मंत्रि-परिषद द्वारा सतना जिले की दौरीसागर मध्यम सिंचाई परियोजना लागत राशि 227 करोड़ 56 लाख रूपये सैंच्य क्षेत्र 7,200 हेक्टेयर की स्वीकृति प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गौठान बनने से राज्य में डेढ़ लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि हुई सुरक्षित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें