Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव से उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

28 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव से उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार संभाग स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इन कॉन्क्लेव्स का उद्देश्य निवेशकों को प्रोत्साहित करना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में उज्जैन और जबलपुर में आयोजित कॉन्क्लेव को शानदार प्रतिसाद मिला है, और अब 28 अगस्त को ग्वालियर में भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सागर और रीवा में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अचारपुरा में टीडब्लूई-ओबीटी उद्योग समूह और जर्मनी की कंपनी ने मिलकर 125 करोड़ रुपए का नया निवेश शुरू किया है, जो देश में एक अनूठा प्रोडक्ट बनाने जा रही है। यह सामग्री, जो अब तक चीन से आयात की जाती थी, अब मध्यप्रदेश में बनेगी। कंपनी का लक्ष्य इस निवेश को 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रयास प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, और फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट में इसके और भी बड़े परिणाम देखने को मिलेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com