Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ: मुख्यमंत्री डॉ यादव

छतरपुर जिले के 328 हितग्राही हुए लाभान्वित

10 सितम्बर 2025, छतरपुर: संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ: मुख्यमंत्री डॉ यादव – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समत्व भवन भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 11 जिलों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 17,500 से अधिक किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से लगभग 20 करोड़ रुपए की प्राकृतिक आपदा से जुड़ी राहत राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की। जिसमें फसल क्षति शामिल है। इस कार्यक्रम से छतरपुर जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी कक्ष से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन सहित सम्बंधित अधिकारी एवं हितग्राही जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित हितग्राहियों जिनकी फसल क्षति के 328 हितग्राहियों के बैंक खातों में 20 लाख 65 हजार 540 रुपए की राहत राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। जिसमें छतरपुर नगर के 150 हितग्राहियों को 9 लाख 64 हजार 920, छतरपुर ग्रामीण में 74 हितग्राहियों को 6 लाख 35 हजार 620 एवं बिजावर क्षेत्र में 104 किसानों को 4 लाख 65 हजार रुपए की राशि शामिल है। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से बात कर हालचाल जाना और हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों से बात कर कहा कि संकट की घड़ी में सरकार हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर जिले के दो किसान रमेश यादव निवासी ग्राम धामची और प्रकाश पटेल निवासी ग्राम बनगाई से बात की और मिलने वाले मुआवजे की जानकारी ली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें