Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किया फल – सब्जी मंडी प्रांगण का किया निरीक्षण

04 नवम्बर 2022, इंदौर: प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किया फल -सब्जी मंडी प्रांगण का किया निरीक्षण – प्रबंध संचालक, राज्य कृषि विपणन बोर्ड श्रीमती जी.व्ही. रश्मि द्वारा कल देवी अहिल्याबाई होलकर फल सब्जी मंडी प्रांगण का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने संपूर्ण मंडी प्रांगण का भ्रमण किया। उन्होंने कर्मचारियों, व्यापारियों एवं हम्मालों से उनके व्यापार के संबंध में जानकारी ली गई।इस दौरान प्रांगण व्यवस्था के सुधार के संबंध में चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर एवं भारसाधक अधिकारी मंडी श्री राजेश राठौर, संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड श्री महेन्द्रसिंह चौहान, सहायक संचालक एवं सचिव मंडी श्री नरेश कुमार परमार, व्यापारी प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश गर्ग, श्री मकसूद राईन तथा श्री राजेन्द्र पाटीदार उपस्थित रहे।

इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि फल एवं सब्जी मंडी के व्यापार को देखते हुए वर्तमान में अधिकारी-कर्मचारी पर्याप्त संख्या में नहीं है। प्रांगण के आस-पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों द्वारा मंडी प्रांगण में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर चोरी आदि की घटनाएं की जाती है। मंडी प्रांगण में एक ही तौलकांटा है। अतिरिक्त एक और तौलकाटा बनाये जाने की मांग की गई। प्रांगण में सुचारू आवागमन हेतु फोर व्हीलर एवं टू-व्हीलर की मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाने, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मंडी प्रांगण में पर्याप्त संख्या में सी.सी.टी.व्ही. एवं कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाने की बात कही गई। श्रीमती जी. व्ही. रश्मि द्वारा व्यवस्थाओं को दुरूस्त किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें