Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन पर किसानों को जागरूक करें

17 सितम्बर 2025, भोपाल: नरवाई प्रबंधन पर किसानों को जागरूक करें – पर्यावरण के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए नरवाई का प्रबंध आवश्यक है। इसके लिए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग संभाग में किस प्रकार बढ़ाया जाए। जिससे नरवाई जलाने में विराम लगे।इसी विषय पर संभाग आयुक्त श्री संजीव सिंह ने संभाग के सभी कृषि महकमे से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली ।

पिछले खरीफ/रबी सीजन में नरवाई जलाने की घटनाएं एवं आगामी सीजन में इसे रोकने की कार्ययोजना पर संभाग की संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती सुमन प्रसाद एवं संभागीय कृषि यंत्री श्री कोठारी ने प्रजेंटेशन दिया। बैठक में नरवाई प्रबंधन पर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया पिछले वर्ष जिन जिलों में सर्वाधिक नरवाई जलाने की घटनाएं हुई थी उन जिलों में एक्शन प्लान बनाकर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर का उपयोग बढ़ाएं एवं जहां मशीनरी कम है वहा किराए पर मशीनो की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। आयुक्त ने नरवाई प्रबंधन पर अभी से प्रयास करने एवं किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार, संगोष्ठी, प्रशिक्षण के माध्यम से कृषकों में उक्त यंत्रों का उपयोग बढ़ाया जाए ।

पिछले वर्ष रबी सीजन में संभाग के विदिशा जिले में 4490 ,सीहोर में 2786, रायसेन में 2551, भोपाल में 1116 एवं राजगढ़ जिले में 543 नरवाई जलाने की घटनाएं दर्ज की गई थी। जबकि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में सर्वाधिक घटनाएं रायसेन जिले में 824 ,सीहोर में 331 ,विदिशा में 222, भोपाल में 78 एवं राजगढ़ जिले में 4 घटनाएं दर्ज की गई थी । बैठक में सभी पांचो जिलों के कृषि एवं अन्य विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें