Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में किसानों को बड़ी राहत, किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 40% अनुदान; जानें योजना की पूरी जानकारी  

19 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में किसानों को बड़ी राहत, किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 40% अनुदान; जानें योजना की पूरी जानकारी – मध्यप्रदेश में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती को अधिक सुविधाजनक एवं लाभकारी बनाने के लिए बागवानी यांत्रिकीकरण योजना संचालित की जा रही है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) वर्ष 2026-27 के तहत चल रही इस योजना में पात्र किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 40 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान दिया जा रहा है।

योजना के तहत 20 PTO तक के ट्रैक्टर की लागत पर 40 प्रतिशत या अधिकतम ₹1.69 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर खेती के काम को आसान बनाना, श्रम और लागत कम करना तथा कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में मदद करना है।

दो किसानों को मिली ट्रैक्टर की स्वीकृति

योजना के तहत जिले के दो किसानों को ट्रैक्टर की स्वीकृति प्रदान की गई है। ग्राम ओड़गड़ी, तहसील देवसर के उन्नतशील किसान सरयू प्रसाद बैस को मैसी फर्ग्यूसन 5118 ट्रैक्टर और ग्राम बनौली, तहसील बैढ़न के किसान अवधेश कुशवाहा को वीएसटी 927 ट्रैक्टर की स्वीकृति दी गई। कलेक्टर गौरव बैनल ने लाभान्वित किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों से खेती को अधिक उन्नत और लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जुताई-बोआई से लेकर कृषि कार्य होंगे आसान

आधुनिक ट्रैक्टर उपलब्ध होने से किसानों के लिए जुताई, बोआई और अन्य कृषि कार्य पहले की तुलना में अधिक आसान और समयबद्ध हो गए हैं। कृषि कार्यों में मशीनों के इस्तेमाल से श्रम की जरूरत और लागत को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही खेती के जरूरी काम निर्धारित समय पर पूरे किए जा सकते हैं। कृषि यंत्रों की उपलब्धता से किसानों को खेती में तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। इससे कृषि कार्यों में समय और श्रम की बचत के साथ उत्पादन बढ़ाने के अवसर भी बेहतर हो सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture