राज्य कृषि समाचार (State News)

अन्नदाताओं के लिए बड़ी सुविधा: सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 शुरू, एक कॉल पर मिलेगा कृषि समाधान  

08 मई 2026, भोपाल: अन्नदाताओं के लिए बड़ी सुविधा: सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 शुरू, एक कॉल पर मिलेगा कृषि समाधान – खेती से जुड़े मुद्दों पर जिले के किसान अब एक कॉल पर कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों से जरूरी सुझाव, मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त कर सकेंगे। राज्य शासन ने “सीएम किसान हेल्पलाइन 155253” की शुरुआत की है। किसान इस टोल फ्री नम्बर पर संपर्क कर कृषि से जुड़ी अपनी कठिनाइयों का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे।

 ज्ञात हो कि किसानों की सहूलियत तथा खेती को सुरक्षित और लाभकारी बनाने में सहायक इस हेल्पलाइन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 30 अप्रैल को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया था। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की इस नवाचारी पहल से किसानों को विशेषज्ञ सलाह, योजना की जानकारी और समस्या का समाधान उपलब्ध कराएगी।

 उप संचालक कृषि यू के कटहरे ने बताया कि जबलपुर जिले के किसान भो “सीएम किसान हेल्पलाइन 155253” पर फसल, आधुनिक तकनीक, उन्नत कृषि तथा केंद्र और शासन द्वारा संचालित कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिया जायेगा।

इसके साथ ही कृषि से जुड़ी किसानों की कठिनाइयों का त्वरित निराकरण भी हेल्पलाइन के माध्यम से होगा। उप संचालक कृषि ने जिले किसानों से फसलों से संबंधित अपनी कठिनाईयों, तकनीक, योजना और उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी के लिए “सीएम किसान हेल्पलाइन 155253” पर संपर्क करने का आग्रह किया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements