Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक बीज-उर्वरक पाए जाने पर 85 फर्मों को भेजा नोटिस  

28 अप्रैल 2026, जयपुर: राजस्थान में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक बीज-उर्वरक पाए जाने पर 85 फर्मों को भेजा नोटिस  – राजस्थान कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान गुणवत्ता निरीक्षण के लिए डीडवाना-कुचामन, जिले में आवंटित लक्ष्यों के तहत निरीक्षण कर नमूने लिए गए।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक हरिओम सिंह राणा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बीज नमूना हेतु 85, उर्वरक के 84 एवं कीटनाशी के 35 लक्ष्यों के विरूद्ध बीज के 81,उर्वरक के 42 एवं कीटनाशी के 38 नमूनें लिये जिसमें बीज के 2, उर्वरक का 1 एवं कीटनाशी का 1 नमूना अमानक पाया गया, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में कुल 426 निरीक्षण किये गये जिनमें 85 फर्मों को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये, 21 फर्मों की बिकी पर रोक, एक फर्म का लाइसेंस निरस्त एवं 4 फर्मों का लाइसेंस निलंबित किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें