Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गणतंत्र दिवस पर महिंद्रा ट्रैक्टर का अभिनव अभियान

28 जनवरी 2023, मुंबई: गणतंत्र दिवस पर महिंद्रा ट्रैक्टर का अभिनव अभियान – विश्व के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता महिंद्रा समूह के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस पर  राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम को फिर से बनाकर देश की आवाज़ नामक डिजिटल फिल्म के रूप में देश के किसानो को समर्पित किया ।

श्री हेमंत सिक्का, अध्यक्ष, कृषि उपकरण क्षेत्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, “किसान हमारे देश के पारिस्थितिकी तंत्र का एक अभिन्न अंग हैं, जिन्होंने दशकों से हमारे देश की सेवा के लिए अथक प्रयास किया है। महिंद्रा में हमारा उद्देश्य खेती को बदलना और जीवन को समृद्ध बनाना है और देश की आवाज़ अभियान के साथ हमने अपने किसानों के साथ महिंद्रा की डीलरशिप पर भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कुछ अनूठा बनाया है।”

यह डिजिटल फिल्म वन्देमातरम गीत का रीक्रिएशन है । जिसमें भारतीय कृषि कार्य के दृश्य व आवाजें हैं । यह फिल्म महिंद्रा के लोकप्रिय ट्रैक्टर और फार्म मशीनरी रेंज सहित एग्जॉस्ट नोट्स और इंजन साउंड के माध्यम से विभिन्न कृषि कार्यों  में महिंद्रा ट्रैक्टरों की आवाज को कैप्चर करती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (25 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )