Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में उपार्जन केंद्रों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से

02 मई 2025, विदिशा: विदिशा में उपार्जन केंद्रों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से – कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने उपार्जन के अंतिम दिनों में जिले की सीमावर्ती क्षेत्र एवं अन्य जिलों से बिचौलियों और अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अवैधानिक रूप से गेहूं का परिवहन कर उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय से रोकने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।

 अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर के द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय ने बताया कि कलेक्ट्रेट में संचालित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7400507766 है। यह कंट्रोल रूम प्रातः 08 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा। कंट्रोल रूम के लिए नियत समयावधि के लिए पृथक पृथक अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

जारी आदेश में उल्लेख है कि कंट्रोल रूम में तैनात उपरोक्त कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी से निर्धारित समयावधि में नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर निम्नानुसार कार्य सम्पादित  करेंगे । उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारी एवं समिति प्रबंधक, केन्द्र प्रभारी से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनको केन्द्र पर उपस्थित रहने हेतु सूचित करेंगे। उपार्जन केन्द्रों पर  कृषकों  द्वारा कराये गये स्लॉट बुक के विरुद्ध जिन किसानों ने तौल नहीं कराई है उनसे सम्पर्क करने हेतु केन्द्र प्रभारी, ऑपरेटर को अवगत करायेंगे।  कृषकों  से प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित उपार्जन  केंद्रों  के केंद्र प्रभारी एवं ऑपरेटर को सूचित  करेंगे एवं प्राप्त निराकरण पंजी में दर्ज  करेंगे । इसके अलावा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित  करेंगे । उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com