Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेती की चुनौतियों के लिए महिंद्रा सम्पूर्ण फसल सुरक्षा समाधान लांच

खेती की चुनौतियों के लिए महिंद्रा सम्पूर्ण फसल सुरक्षा समाधान लांच

10 जुलाई 2020, मुंबई। खेती की चुनौतियों के लिए महिंद्रा सम्पूर्ण फसल सुरक्षा समाधान लांच – खेती में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए महिंद्रा समिट एग्री साइंस लि. मुंबई ने भारतीय किसानों के लिए ‘महिंद्रा सम्पूर्ण फसल सुरक्षा समाधान’ लांच किया है। इसकी जानकारी कम्पनी के सेल्स हेड श्री बीरेंद्र कुमार ने दी.

उल्लेखनीय है कि इस सम्पूर्ण फसल सुरक्षा समाधान में भारत के सोयाबीन, कपास, धान और मिर्च के किसानों के लिए यह सेवा उपलब्ध रहेगी. इस सेवा में किसानों को आरम्भ से लेकर अंत तक की सम्पूर्ण फसल सुरक्षा की जानकारी, उसमें प्रयोग होने वाले उत्पाद और अत्याधुनिक एवं कुशल तरीके से छिड़काव करने का समाधान सम्मिलित रूप से प्रदान किया जाएगा.

इस संबंध में कम्पनी के डिप्टी जनरल मैनेजर (म.प्र., छ.ग., उ.प्र. और राजस्थान) श्री आशीष पराशर ने बताया कि वर्तमान में इस साल हमने म.प्र. के हरदा और सीहोर, हरियाणा के सिरसा और पंजाब के मोगा जिले में सेवा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है. आगामी वर्षों में देश के ऐसे ही कई सारे क्षेत्रों में सेवा लाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उम्मीद है कि इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से पर्याप्त वर्षा होगी और अधिक मात्रा में उत्पादन होगा. स्मरण रहे कि यह आपकी वही ट्रैक्टर बनाने वाली महिंद्रा कम्पनी है, जो अब जापानी तकनीक के साथ महिंद्रा सम्पूर्ण फसल सुरक्षा समाधान लेकर आई है. आप हमारे टोल फ्री नंबर 1800261222 पर सम्पर्क, फेसबुक पेज महिंद्रा समिट एग्री साइंस लि.या हमारे यू ट्यूब चैनल पर फॉलो कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें