Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

महिंद्रा ने पीथमपुर प्लांट में महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

13 मार्च 2026, पीथमपुर: महिंद्रा ने पीथमपुर प्लांट में महिला कर्मचारियों का किया सम्मान – महिंद्रा एंड महिंद्रा लि  का हिस्सा, महिंद्रा फार्म मशीनरी ने पीथमपुर स्थित अपने फार्म मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में महिला कर्मचारियों का सम्मान कर उनके  योगदान का उत्सव मनाया।  पीथमपुर प्लांट ने हाल ही में अपने 1000वें हार्वेस्टर का रोल-आउट कर एक महत्वपूर्ण उत्पादन उपलब्धि हासिल की है, जो इस फैसिलिटी में उत्पादन शुरू होने के बाद से संचालन के तेज़ी से विस्तार को दर्शाता है।

पीथमपुर संयंत्र में वर्तमान में 40 से अधिक महिला पेशेवर विभिन्न कार्यों में कार्यरत हैं। यह महिंद्रा की समावेशी कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता और विनिर्माण क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को दर्शाता है। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह संयंत्र महिंद्रा की पहली समर्पित फार्म मशीनरी निर्माण इकाई है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी।

 महिंद्रा फार्म मशीनरी मजबूत सप्लायर इकोसिस्टम तक रणनीतिक पहुंच के साथ स्थापित यह संयंत्र टिकाऊ, उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती फार्म मशीनरी का निर्माण करता है, जो ‘मेड इन इंडिया, फॉर इंडिया’ के सिद्धांत पर आधारित है। इन उत्पादों का विपणन महिंद्रा और स्वराज ब्रांड के तहत किया जाता है। महिंद्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई, नागपुर, रुद्रपुर, ज़हीराबाद और जयपुर स्थित अपने अन्य विनिर्माण संयंत्रों में भी महिला कर्मचारियों के साथ यह उत्सव मनाया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें