Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समय पर पूरी हों मध्य प्रदेश की सिंचाई परियोजनाएँ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश

नर्मदा नियंत्रण मण्डल और वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

11 सितम्बर 2024, भोपाल: समय पर पूरी हों मध्य प्रदेश की सिंचाई परियोजनाएँ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चल रही और नई स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83वीं और वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की 124वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ आदिवासी बहुल क्षेत्रों तक समय पर पहुँचना चाहिए। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने विभिन्न परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया और स्वीकृति की जानकारी दी। विशेष रूप से बड़वानी जिले की निवाली और सेंधवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजनाओं, धार और माँ रेवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके अलावा, वृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल की बैठक में सीतापुर हनुमना सिंचाई परियोजना, शिप्रा नदी पर चितावद परियोजना, और झाबुआ जिले की तलाबड़ा बांध परियोजना के निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को भी समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com