मध्यप्रदेश की भावांतर भुगतान योजना को मिला प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award-2026
20 जून 2026, भोपाल /नई दिल्ली. (कृषक जगत विशेष): मध्यप्रदेश की भावांतर भुगतान योजना को मिला प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award-2026 – मध्यप्रदेश शासन की नवाचार आधारित भावांतर भुगतान योजना-2025 को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award-2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार दिनांक 20 जून 2026 को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
भावांतर योजना-2025 में सोयाबीन की खरीदी पूर्णतः ई-मंडी एप्लीकेशन के माध्यम से की गई। यह योजना देश में प्रथम बार लागू की गई एक अभिनव व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य किसानों को बाजार भाव में होने वाली गिरावट से सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) एवं वास्तविक विक्रय दर/मॉडल रेट के मध्य अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सके।
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल की ओर से यह सम्मान प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में श्री योगेश नागले (सहायक संचालक), श्री गोविंग शर्मा (सहायक संचालक) एवं श्री निरंजन सिंह द्वारा ग्रहण किया गया। दोनों एप्लीकेशन एन.आई.सी. भोपाल द्वारा विकसित की गयी है।
पुरस्कार समारोह में प्रो. एस. महेंद्र देव (अध्यक्ष, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद), डॉ. मनोज कुमार (अपर सचिव, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार), डॉ. शेखर ऐय्यर (संचालक, इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस), प्रो. सचिन कुमार शर्मा (महानिदेशक, आरआईएस), तथा श्री समीर कोचर (अध्यक्ष, SKOCH Group)ने यह सम्मान दिया ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

