Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देश में सबसे अधिक गेहूं खरीदेगा मध्य प्रदेश

1 अप्रैल से होगी खरीदी प्रारंभ

15  मार्च 2021, भोपाल । देश में सबसे अधिक गेहूं खरीदेगा मध्य प्रदेश – प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं खरीदी प्रारंभ होकर 15 मई तक चलेगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गत वर्ष 129 लाख टन की खरीदी कर म.प्र. ने पंजाब को पछाड़ा था। इस वर्ष केन्द्र सरकार ने प्रदेश को सर्वाधिक गेहूं खरीदी करने का लक्ष्य दिया है जो लगभग 135 लाख टन है। वहीं पंजाब को 130 लाख टन गेहूं खरीदी की अनुमति दी है।

केन्द्र द्वारा लक्ष्य निर्धारण तथा कटाई प्रारंभ होने के बाद राज्य में गेहूं खरीदी की हलचन तेज हो गई है। तैयारियां जोरों पर हंै, बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश के प्रमुख गेहूं उत्पादक संभाग नर्मदापुरम में प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने तैयारियों का जायजा लिया।

प्रमुख सचिव श्री किदवई ने कहा कि मध्यप्रदेश, गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन कर देश में अग्रणी राज्य बना है। इस वर्ष भी 1 करोड़ 35 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी अनुमानित है, जोकि सभी राज्यों में सर्वाधिक है। ऐसे में आवश्यक है कि हम किसानों की सुविधाओं के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण रूप से खरीदी करें। प्रमुख सचिव श्री किदवई ने कहा कि खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
1 अप्रैल से 15 मई तक गेहूं खरीदी

बैठक में बताया गया कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य 1975 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी कार्य 1 अप्रैल 2021 से 15 मई 2021 तक किया जाएगा। जिले में एमपीएससीएससी उपार्जन एजेंसी द्वारा गेहूं खरीदा जायेगा एवं 15 मार्च से शुरू होने वाली चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी मार्कफेड एजेंसी द्वारा की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें