मध्यप्रदेश: विदिशा में स्टील सायलो से गेहूं खरीदी शुरू, विधायक मुकेश टंडन ने किया शुभारंभ
12 अप्रैल 2026, विदिशा: मध्यप्रदेश: विदिशा में स्टील सायलो से गेहूं खरीदी शुरू, विधायक मुकेश टंडन ने किया शुभारंभ – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गेहूं खेड़ी में स्थित स्टील सायलो (भंडारण केंद्र) में उपार्जन कार्य का विधिवत शुभारंभ आज विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने रिबिन काट कर किया है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम विदिशा, जिला आपूर्ति अधिकारी, उप संचालक कृषि, जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी, वेयरहाउस प्रबंधक, मार्कफेड के जिला प्रबंधक तथा जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सायलो में उपार्जन कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उपार्जन केंद्र पर पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर एवं पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे किसानों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
विधायक मुकेश टंडन ने इस अवसर पर कहा कि शासन द्वारा किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सायलो प्रणाली के माध्यम से न केवल भंडारण की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि अनाज की गुणवत्ता भी सुरक्षित रखी जा सकेगी।
किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समय पर तौल, भुगतान और परिवहन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

