Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: खजुराहो में सर्वाधिक 44 डिग्री तापमान  

18 अप्रैल, इंदौर: मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। रीवा और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा, वहीं शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खजुराहो,नौगांव और दमोह  में दर्ज किया गया। अन्य शहरों में शाम को भोपाल का तापमान 40.90 ,इंदौर 40 ,जबलपुर 42.2  और ग्वालियर 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के पूर्वानुमान में 19 अप्रैल की प्रातः तक छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , दमोह, सतना, रीवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रतलाम, राजगढ़, खंडवा और खरगोन जिलों में लू चलने की संभावना है। 

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के पंजीयन का दुरुपयोग रोकने हेतु निर्देश जारी

मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर मध्य क्षोभ मंडल में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 7.6  की ऊंचाई पर धुरित ट्रफ के साथ अवस्थित है ,वहीं दक्षिणी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 1.5  किमी की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। साथ ही दक्षिण -मध्य अरब सागर में और आंध्र प्रदेश /तमिलनाडु तट के पास अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile