Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: बड़वानी में बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, कलेक्टर के निर्देश पर सर्वे शुरू

23 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: बड़वानी में बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित, कलेक्टर के निर्देश पर सर्वे शुरू – मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। 

कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीमों ने तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेतों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिले बड़वानी, अंजड़, ठीकरी एवं पानसेमल तहसील में मुख्यत मक्का सहित केला, पपीता की फसल को नुकसान पहुंचा हैं। 

राजस्व विभाग की टीम द्वारा कृषि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों के साथ विभिन्न ग्रामों जैसे रेहगुन, सजवानी, लोनसरा, बालकुआँ, तलवाड़ा बुजुर्ग, धनोरा, भातकी, आमझिरी, मल्फ़ा, खेतिया, मलगाँव आदि का सर्वे कार्य किया गया। यह दल जमीनी स्तर पर फसलों की क्षति का सटीक आकलन कर रहे हैं। नेत्रांकन विधि द्वारा अनुमानित प्रारम्भिक क्षति का आकलन लगाया जा रहा है। जिसके बाद वास्तविक क्षति का आकलन फसल कटाई प्रयोग द्वारा कर स्थिति अनुरूप नियमानुसार आर्थिक सहायता का लाभ प्रदाय किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें