Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत 3,162 पशुओं की जानकारी एकत्र, ऐप पर किया जा रहा अपडेट

20 दिसंबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत 3,162 पशुओं की जानकारी एकत्र, ऐप पर किया जा रहा अपडेट – मध्यप्रदेश  के पशुपालकों के पशुओं का दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा  के मार्गदर्शन में अभियान का द्वितीय चरण बुधवार से हो चुका है। जिसमें पशुपालन विभाग का मैदानी अमला पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, मैत्री, गौसेवक 5 से 9 तक गााय, भैंस रखने वाले पशुपालकों के घर – घर जाकर संपर्क किया एवं उनको पशुपोषण, पशु स्वास्थ्य, पशुओं में टैग का महत्व एवं नस्ल सुधार जैसे विषयों पर पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही पशुओं में टेग हैं या नहीं, इसकी जानकारी भी एकत्र की जाएगी। जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान नामक ऐप के अनुसार कुल 63 मैदानी अमले ने 691 पशुपालकों के यहां जाकर 3162 पशुओं की जानकारी प्राप्त की। जिसमें प्रतिदिन मैदानी अमले द्वारा पशुपालक से संपर्क करने पर प्राप्त जानकारी भरी जाएगी।

 इसके अलावा पशुपोषण एवं पशु  स्वास्थ्य से संबंधित विडीयोज भी पशुपालकों तक के.वी.के. जिला पंचायत एवं अन्य विभागीय व्हाटसऐप ग्रुप के माध्यम से पशुपालकों तक पहुँचाये जा रहे हैं। अभियान में विकासखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक के अधिकारीयों द्वारा अभियान में सम्पादित कार्य का पर्यवेक्षण भी किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपसंचालक पशु चिकित्सा द्वारा समस्त पशुपालकों से अपेक्षा की है कि इस अभियान में पशुपालन विभाग के मैदानी अमले का जो आपके घर आएगें उनको पूर्ण सहयोग करें। जिससे इस अभियान का लक्ष्य पूरा हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture