Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: दो तालाबों ने बदली सहरिया किसानों की तकदीर, खेतों में लहलहाया पीला सोना

15 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: दो तालाबों ने बदली सहरिया किसानों की तकदीर, खेतों में लहलहाया पीला सोना – “जल गंगा संवर्धन अभियान” ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत आरोन में सहरिया जनजाति परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बनाए गए दो तालाब आज यहां के किसानों के लिए समृद्धि का आधार बन गए हैं। इन तालाबों से हुई सिंचाई की बदौलत सहरिया परिवारों के खेतों में इस वर्ष पीला सोना कही जाने वाली सरसों की भरपूर फसल हुई है। 

ग्राम पंचायत आरोन में पिछले वर्ष बरसात से पहले दो तालाबों का निर्माण कराया गया था। पहली ही बारिश में दोनों तालाब पानी से लबालब भर गए। इससे सहरिया जनजाति के लगभग 20 किसानों के करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव हो सकी। तालाबों से सिंचाई का लाभ पाने वाले किसानों में श्रीमती मीरा और श्री धनीराम जैसे सहरिया परिवार शामिल हैं। पीला सोना यानी सरसों की अच्छी पैदावार से इन किसानों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जो परिवार कभी आर्थिक तंगी से जूझते थे, आज उनके चेहरों पर खुशहाली की चमक है।

जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी के अनुसार सिंचाई सुविधा मिलने से इस क्षेत्र के किसानों के खेतों में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की फसल का उत्पादन हुआ है। खेतों में लगभग 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सरसों का उत्पादन हुआ, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अब तालाबों की क्षमता और बढ़ाई जा रही है

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इस वर्ष दोनों तालाबों की जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए जिला पंचायत द्वारा पिचिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे तालाबों में अधिक पानी संग्रहित होगा। जाहिर है आने वाले वर्षों में और अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A