Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर: खेतों में नरवाई न जलाने के लिए चलाया जा रहा विशेष जन-जागरण अभियान

17 अप्रैल 2026, ग्वालियर: ग्वालियर: खेतों में नरवाई न जलाने के लिए चलाया जा रहा विशेष जन-जागरण अभियान – ग्वालियर जिले में पर्यावरण संरक्षण और कृषि भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उद्देश्य से खेतों में नरवाई (पराली) न जलाने के लिए विशेष जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों ने जल-गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत भितरवार विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान ‘भूमि सुपोषण’ विषय पर किसानों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया। संवाद के दौरान किसानों को बताया गया कि रबी फसल में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में शेष बची नरवाई को जलाना अत्यंत नुकसानदायक है। नरवाई जलाने से: खेतों की ऊपरी परत की उपजाऊ मिट्टी नष्ट हो जाती है। मिट्टी में मौजूद मित्र कीट और सूक्ष्म जीव-जंतुओं का विनाश होता है। लगातार आग लगाने से भूमि धीरे-धीरे अनुपजाऊ होने लगती है।

नरवाई प्रबंधन और फसल चक्र अपनाने की सलाह – जन अभियान परिषद के विकास खंड समन्वयक श्री मनोज दुबे ने बताया कि नवांकुर और प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों द्वारा किसानों को नरवाई जलाने के बजाय उसे जुताई के साथ मिट्टी में ही मिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । इससे प्राकृतिक रूप से खाद तैयार होगी और मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ आगामी फसलों को मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान के स्थान पर मूंग की खेती पर जोर –  अभियान के तहत किसानों को सलाह दी गई है कि गर्मी के मौसम में अधिक पानी की खपत वाली धान की फसल के स्थान पर मूंग की बुवाई करें। इससे फसल चक्र का पालन होगा। दलहनी फसल होने के कारण मूंग की जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करती हैं, जिससे भूमि सुपोषण होता है। साथ ही जल संरक्षण भी होगा। धान की तुलना में मूंग को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है, जो जल-गंगा संवर्धन अभियान के मूल उद्देश्यों की पूर्ति करता है। भितरवार विकासखंड में संचालित इस अभियान के माध्यम से परिषद के कार्यकर्ता घर-घर और खेत-खेत पहुंचकर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture