Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं खरीदी में पंजाब को पीछे छोड़ मध्यप्रदेश अव्वल; 13.75 लाख किसानों से खरीदी, ₹24 हजार करोड़ का भुगतान

30 मई 2026, इंदौर: गेहूं खरीदी में पंजाब को पीछे छोड़ मध्यप्रदेश अव्वल; 13.75 लाख किसानों से खरीदी, ₹24 हजार करोड़ का भुगतान – मध्यप्रदेश ने इस रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में नया रिकार्ड बनाया है । प्रदेश सरकार ने 13.75 लाख किसानों से 1 करोड़ 4 लाख  31  हज़ार  मीट्रिक टन गेहूं  खरीदा है और किसानों के खातों में 24  हज़ार करोड़  से अधिक की राशि पहुंचा दी है। गेहूं उत्पादन में लम्बे समय से अग्रणी रहे पंजाब की तुलना में इस बार किसानों से खरीदी के मामले में मप्र आगे रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो संदेश जारी कर इसे किसान कल्याण वर्ष की बड़ी उपलब्धि बताया।  उन्होंने कहा कि मप्र  ने अपने सभी पुराने रिकार्ड तोड़े हैं और किसानों के हित में सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि समर्थन मूल्य 2585  रु प्रति क्विंटल  के साथ 40  रु बोनस जोड़कर  कुल 2625  रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 9  अप्रैल से  कुछ जिलों में गेहूं खरीदी शुरू की थी , जबकि अधिकांश जिलों में 15  अप्रैल से 28  मई तक उपार्जन चला। इस दौरान स्लॉट बुकिंग को लेकर किसानों को काफी जद्दोज़हद करनी पड़ी। कई केंद्रों पर सर्वर संबंधी दिक्कतें सामने आई , वहीं गुणवत्ता  परीक्षण के दौरान एफएक्यू मानकों को लेकर किसानों को परेशानी हुई।  बाद में सरकार ने एफएक्यू मानकों में कुछ छूट देकर खरीदी प्रक्रिया को गति दी , जिससे खरीदी केंद्रों पर दबाव कम हुआ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों का मानना है कि किसानों के खातों में बड़ी राशि आने से कृषि आदान, उपभोक्ता वस्तुओं, वाहन, निर्माण सामग्री और घरेलू बाजारों में खरीदारी बढ़ सकती है। किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान मिलने से आर्थिक दबाव कम हुआ है और खरीफ सीजन की तैयारियां आसान हुई हैं ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture