मछली पालन करने वाले किसानों के लिए इस राज्य में है ये खास योजना
25 मार्च 2025, भोपाल: मछली पालन करने वाले किसानों के लिए इस राज्य में है ये खास योजना – बिहार की सरकार द्वारा न केवल किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है वहीं अब मछली पालन करने वाले किसानों के लिए भी एक योजना को अमल में लाया जा रहा है और इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना।
मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें बिहार सरकार द्वारा मछली पालन क्षेत्र में काम कर रहे किसानों के लिए “मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना” चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के मछुआरों को मत्स्य शिकारमाही हेतु निःशुल्क मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट तथा मत्स्य विक्रेताओं को अनुदानित दर पर मत्स्य परिवहन हेतु थ्री-व्हीलर वाहन, आइस बॉक्स सहित उपलब्ध कराना है। ताकि उपभोक्ताओं तक स्वच्छता हाईजीनिक अवस्था में ताजी मछली को पहुंचाने में सहूलियत हो तथा रोजगार के नए अवसर के साथ-साथ मछुओं और मत्स्य विक्रेताओं की वार्षिक आमदनी में वृद्धि हो सकेगी। मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत राज्य के चयनित मछुआरों, मछली विक्रेताओं, मत्स्य वेंडरों के लाभार्थियों को शत प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राज्य के चयनित इच्छुक मत्स्य विक्रेता जो थोक या खुदरा में मछली की बिक्री का कार्य करते हैं, उनको निर्धारित इकाई लागत का 50 प्रतिशत अनुदान थ्री व्हीलर विथ आइस बॉक्स सहित वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: