Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोदो प्रोसेसिंग इकाई का लिया जायजा

25 नवंबर 2025, अनूपपुर: कोदो प्रोसेसिंग इकाई का लिया जायजा – जिले में कोदो मिलेट की प्रचुर मात्रा में उत्पादन तथा कोदो उत्पादक किसानों को उपज का बेहतर मूल्य प्रदान करने एवं मूल्य संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा कोदो मिलेट के प्रसंस्करण हेतु जिले में अत्याधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के दिशा निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम बटुरा में संचालित कोदो प्रोसेसिंग इकाई का भ्रमण कर इकाई स्थापना एवं संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। भ्रमण के दौरान आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अमर साय,आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के फेलो राजस्विनी शर्मा उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile