Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश उत्कृष्ट राज्य के रूप में चुना गया

22 फरवरी 2023, इंदौर: सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश उत्कृष्ट राज्य के रूप में चुना गया – भारत सरकार के केन्द्रीय सिंचाई एवं ऊर्जा ब्यूरो द्वारा मध्यप्रदेश को सिंचाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्कृष्ट राज्य के रूप में चुना गया है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विगत् 15 वर्षो में सिंचाई क्षमता को 07 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है। विगत 03 वर्षों में मध्यप्रदेश पाईप प्रणाली के माध्यम से अधिकतम क्षेत्र में सिंचाई करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह प्रदेश के किसानों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी का परिचायक है। मंत्री सिलावट ने इसका श्रेय प्रदेश के किसानों की उद्यमशीलता और परिश्रम तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान की किसान हितैषी नीतियों को देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल सिद्ध हुई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पाईप नहर प्रणाली (माइक्रो सिंचाई) से सिंचाई के सफल क्रियान्वयन के आधार पर यह पुरुस्कार प्रदान किया जा रहा है। सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों हेतु जल संसाधनों के अधिकतम उपयोग में मध्यप्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है। जिसके लिए भारत सरकार के केन्द्रीय सिंचाई एवं ऊर्जा ब्यूरो द्वारा प्रदेश को CBIP Award प्रदान किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 फरवरी 2023 के अनुसार) 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें