राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: कटनी में सिकमी-बटाईदार किसानों की दोबारा जांच, 31 मार्च तक पूरा होगा सत्यापन

30 मार्च 2026, कटनी: मध्यप्रदेश: कटनी में सिकमी-बटाईदार किसानों की दोबारा जांच, 31 मार्च तक पूरा होगा सत्यापन – रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी से पहले नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सिकमी/बटाईदार श्रेणी अंतर्गत तथा किसान के भू अभिलेख तथा किसान पंजीयन में दर्ज नाम में भिन्नता वाले किसानों के पंजीयन के पुनः सत्यापन को 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश जारी किये हैं।          

शासन द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज डाटा का रैंडम मिलान करने पर कई विसंगतियां पाई गई हैं। इसके बाद शासन ने सिकमी/बटाईदार और उन किसानों के पंजीयन का पुन: सत्यापन करने का फैसला लिया है, जिनके भू-अभिलेख और पंजीयन में दर्ज नाम में भिन्नता है।          

सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सिकमी/बटाईदार और नाम की भिन्नता वाले शत-प्रतिशत किसानों के डाटा का जमीनी सत्यापन करेंगे। जबकि अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदारों द्वारा किए गए सत्यापन के कुल डेटा के 10 प्रतिशत डेटा की रैंडम जांच करेंगे।        
 जब तक राजस्व विभाग का अमला इस डेटा का भौतिक सत्यापन नहीं कर देता, तब तक संबंधित किसान अपनी उपज बेचने के लिए पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements