राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: परंपरागत फसलों से हटकर दमोह के किसान ने अपनाई कलौंजी की खेती, बनी कमाई का बड़ा जरिया

30 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: परंपरागत फसलों से हटकर दमोह के किसान ने अपनाई कलौंजी की खेती, बनी कमाई का बड़ा जरिया – मध्य प्रदेश सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है, सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष भी घोषित किया है, शासन की नीतियों और विभागीय अधिकारियों की सक्रियता से किसान पारंपरिक फसलों के साथ ही अन्य फसले भी ले रहे है।

जिले में खेती की तस्वीर अब धीरे धीरे बदलती नजर आ रही है। लंबे समय से गेहूं, चना और सोयाबीन जैसी परंपरागत फसलों पर निर्भर रहे किसान अब औषधीय और वैकल्पिक फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी बदलाव की एक सशक्त मिसाल दमोह जिले की ग्राम पंचायत खड़ेरी युवा कृषक आकाश शक्ति पटेल द्वारा देखने को मिल रही है, जहां किसान ने कलौंजी की खेती शुरू कर कृषि नवाचार की दिशा में नया प्रयोग किया है।

खेती में लगातार बढ़ती लागत और परंपरागत फसलों में घटते मुनाफे के चलते औषधीय खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। बटियागढ़ क्षेत्र में कलौंजी की खेती का यह प्रयास न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित हो सकता है, बल्कि अन्य किसानों को भी नई फसलों की ओर प्रेरित कर रहा है। कलौंजी की प्रमुख मंडी नीमच मानी जाती है। वर्तमान में नीमच मंडी में कलौंजी का भाव 20 हजार से 30 हजार प्रति क्विंटल तक बताया जा रहा है। इस बाजार भाव को देखते हुए किसानों को इस फसल से परंपरागत फसलों की तुलना में कहीं अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है। यदि उत्पादन अनुमान के अनुरूप रहा, तो कम रकबे में भी अच्छी आमदनी संभव है।

ग्राम पंचायत खड़ेरी के किसान आकाश पटेल ने बताया कि आयुष विभाग के जिला अधिकारी राजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में एक एकड़ भूमि में कलौंजी की खेती कर नया प्रयोग किया है। किसान के अनुसार, कलौंजी एक महत्वपूर्ण औषधीय फसल है, जिसकी बाजार में सालभर मांग बनी रहती है। सही तकनीक और देखभाल के साथ एक एकड़ से 4 से 5 क्विंटल तक उत्पादन की संभावना रहती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements