Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: पाटन में ‘जल संचय जन अभियान’ शुरू, खेतों पर पहुंच कर किसानों को सिखाई गई बोरवेल रिचार्ज तकनीक

14 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: पाटन में ‘जल संचय जन अभियान’ शुरू, खेतों पर पहुंच कर किसानों को सिखाई गई बोरवेल रिचार्ज तकनीक – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जबलपुर जिले के विकासखंड पाटन में ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ।

 अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों को जल संरक्षण की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के प्रमुख बिंदु बोरवेल और कुआं पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन, मृदा और जल संरक्षण एवं सतही जल संरचनाएं मुख्य बिंदु रहे।

कार्यशाला के दौरान कृषकों को संबोधित करते हुए कृषि अधिकारियों ने बताया कि जल स्तर को बनाए रखने के लिए जन भागीदारी आवश्यक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खेतों पर हुआ सीधा संवाद :-

कार्यशाला के तुरंत बाद विभागीय टीम ने क्षेत्र के कृषक दशरथ गोंड एवं कार्तिक यादव के खेतों का दौरा किया। यहाँ नलकूपों के पास वैज्ञानिक विधि से सोखता गड्डा बनाने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया और किसानों को इसे अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों के खेतों पर पहुंची कृषि अधिकारियों की टीम का नेतृत्व अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंकज श्रीवास्तव समेत पाटन विकासखंड की कृषि विभाग की संपूर्ण टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। किसानों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए जल संरक्षण के इस मिशन में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture