मध्यप्रदेश: सरसों किसानों के लिए भावांतर योजना की निगरानी हेतु रीवा जिले में क्रियान्वयन समिति गठित
24 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: सरसों किसानों के लिए भावांतर योजना की निगरानी हेतु रीवा जिले में क्रियान्वयन समिति गठित – मध्यप्रदेश शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में सरसों उत्पादक किसानों को भारत सरकार की प्राइस डेफिसिट पेमेंट स्कीम के मानदंडों के अनुसार एफएक्यू उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सरसों फसल के लिए भावांतर योजना लागू की गई है।
भावांतर योजना की निगरानी के लिए कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। समिति में कृषि उपज मण्डी सचिव का समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।
समिति में सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी, उप संचालक कृषि, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा प्रभारी वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र को शामिल किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

