राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

मध्यप्रदेश शासन की अनूठी पहल: किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर जीतने का मौका, 15 मार्च तक करें पंजीयन  

26 फरवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश शासन की अनूठी पहल: किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर जीतने का मौका, 15 मार्च तक करें पंजीयन – कृषकों के कल्याण और उन्हें नई तकनीकों तथा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2026 को ‘‘कृषक कल्याण वर्ष’’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के किसानों के लिए ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, ई-स्कूटर सहित कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है।

राज्य स्तरीय ईनामी प्रतियोगिता मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, वीर भारत न्यास तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रत्येक जिले के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसानों को www.veerbharatnyas.comवेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन के दौरान कृषकों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी दर्ज कर लॉगिन करना होगा। पंजीयन के बाद किसानों के लिए कृषि से संबंधित एक ऑनलाइन क्विज आयोजित की जाएगी, जिसमें 24 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर 24 मिनट के भीतर देना होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च  निर्धारित की गई है। सभी सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से किसानों को जागरूक करने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान विकास केंद्र एवं कृषि उपज मंडी को 11 हजार रुपए की नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

उप संचालक कृषि  के.एस. खपेडिया ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर न केवल अपने कृषि ज्ञान को बढ़ाएं, बल्कि आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर भी प्राप्त करें। यह पहल किसानों को प्रोत्साहित करने और कृषि के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements