Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी जिले के किसानों को रेज्ड बेड पर मक्का लगाने की सलाह दी

13 जून 2024, सिवनी: सिवनी जिले के किसानों को रेज्ड बेड पर मक्का लगाने की सलाह दी – सिवनी जिले के किसानों की मक्के फसल में अधिक वर्षा के कारण क्षति को कम करने हेतु किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को रेज्ड बेड पर मक्का लगाने की सलाह दी गई। उपसंचालक कृषि श्री मोरिश नाथ ने बताया कि कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सिवनी द्वारा मैदानी  अमले को रेज्‍ड बेड पर मक्का लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। गतवर्ष अधिक वर्षा होने के कारण किसानों को मक्के की फसल में फसल क्षति का सामना करना पड़ा था।

इस वर्ष खरीफ सीजन शुरू होने के पहले ही रेज्ज बेड पर मक्का लगाने की रेजर एवं रेजर कम प्लान्टर की मांग बढ़ी है। जिले में रेजर एवं रेजर कम प्लान्टर की मांग एवं आपूर्ति के संबंध में उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, सहायक संचालक श्री पवन कौरव, श्री प्रफुल्ल घोडेसवार एवं सहायक कृषि यंत्री श्री जे.एस.धुर्वे द्वारा कृषि यंत्र विक्रेताओं से मांग एवं आपूर्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिले के कृषि यंत्र डीलर विशाल ट्रेडर्स लूघरवाड़ा सिवनी द्वारा बताया गया कि लगभग 1000 रेजर किसानों को विक्रय  किए जा चुके है एवं कृषकों की मांग निरन्तर बनी हुई है। इसी प्रकार सुनील कृषि यंत्र सिवनी द्वारा बताया गया कि लगभग 150 रेजर विक्रय किये जा चुके है एवं कृषक लगातार यंत्र की मांग कर रहे  हैं । जिले में लगभग 1500 रेजर एवं रेजर कम प्लान्टर की बिक्री हो चुकी है एवं किसानों द्वारा लगातार मांग की जा रही है।

कलेक्टर एवं  उप संचालक कृषि  ने किसानों से अपील की हैं कि वे  मक्के की फसल को रेज्ज बेड पर  लगाएं  एवं यंत्र की उपलब्धता अनुसार यंत्र को क्रय करें या अन्य कृषकों से किराये पर लेकर मक्के को रेज्ड बेड पर  लगाएं , ताकि मक्का फसल सुरक्षित रहे एवं किसानों को मक्का का अधिक उत्पादन प्राप्त हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)