Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश सरकार अब 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मूंग खरीदेगी

15 जुलाई 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार अब 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मूंग खरीदेगी – मध्यप्रदेश सरकार अब 12 क्विंटल मूंग प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खरीदी करेगी। पहले यह सीमा 8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी। हरदा में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह ने किसान संघ के धरना में शामिल होकर यह घोषणा की। श्री राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर यह घोषणा की है। इसके साथ ही भारतीय किसान संघ का कृषि उपज मंडी में धरना स्थगित कर दिया गया। किसान संघ समर्थन मूल्य पर की जा रही मूंग खरीदी से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों पर पिछले 8 दिनों से धरना दे रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक दिन में 25 की जगह 40 क्विंटल खरीदी का आदेश कर दिया है। जहां-जहां धर्म कांटे की व्यवस्था है, वहां धर्म कांटे से तुलाई भी होगी।

31 जुलाई तक होगी खरीदी

मध्य प्रदेश में अब मूंग और उड़द की खरीदी 31 जुलाई तक होगी। प्रदेश सरकार ने यह फैसला किया है। प्रदेश सरकार प्राइस सपोर्ट स्कीम पर प्रदेश भर के जिलों में समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग और उड़द की खरीदी कर रही है।

भारत सरकार ने विपणन वर्ष 2024-25 के लिए मूंग और उड़द पर समर्थन मूल्य के दाम भी बढ़ाए हैं। इस साल सरकार मूंग को 8558 रुपए और उड़द को 6950 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रही है। ऐसे में किसानों को इस साल मूंग और उड़द की फसल पर पिछले साल की अपेक्षा फायदा भी हो रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ज्ञातव्य है कि मूंग की खरीद 32 जिले में जबकि उड़द की खरीद 10 जिलों में की जा रही है। मूंग की खरीद के 32 जिलों में नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुर, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर और बालाघाट शामिल हैं। उड़द की खरीद के 10 जिलों में जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com