Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा कंपनी पर होगी कड़ी कारवाई: हरियाणा

22 जून 2021, चण्डीगढ़: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने फसल बीमा कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों के मुआवजे के भुगतान में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरतें, अन्यथा ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही अमल लाई जा सकती है। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में विवादों के समाधान की सही रिपोर्ट ही प्रस्तुत करें, यदि किसी ने गलत रिपोर्ट पेश की, तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। डा. बनवारी लाल नूंह जिला में जिला लोक संपर्क  एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में सुनवाई के लिए कुल 13 परिवाद रखे गए, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया है तथा 5 शिकायतें लंबित हैं , जिनकी दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं ।