Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश: गौशालाओं से लेकर सिंचाई तक, कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले

09 अप्रैल 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: गौशालाओं से लेकर सिंचाई तक, कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले – मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें स्वावलंबी गौशालाओं की नीति, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी योजनाएं, और पशुपालन विकास योजना का नामकरण शामिल है।

गौशालाओं के लिए नई नीति

मंत्रि-परिषद ने “मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना नीति-2025” को मंजूरी दी। इसके तहत गौशालाओं को प्रति गाय 40 रुपये प्रतिदिन देने का फैसला किया गया, जो पहले 20 रुपये था। इस कदम का मकसद निराश्रित गौवंश की समस्या का समाधान करना और गौशालाओं को प्रोत्साहित करना बताया गया।

पशुपालन योजना का नाम बदला

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना का नाम अब “डॉ. अम्बेडकर पशुपालन विकास योजना” होगा। योजना को 2024-25 और 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सहकारी क्षेत्र में पशुपालन के लिए शून्य ब्याज दर पर क्रेडिट कार्ड, भ्रूण प्रत्यारोपण, बांझपन निवारण शिविर, और चारा उत्पादन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंदसौर में नई सिंचाई परियोजना

मंदसौर जिले में मल्हारगढ़ (शिवना) दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को 2932.30 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई। इससे मल्हारगढ़ तहसील के 32 और मंदसौर तहसील के 115 गांवों में 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अन्य फैसले

  • विद्युत कंपनियों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण के लिए शासकीय गारंटी को मंजूरी।
  • लोक वित्त से वित्त पोषित योजनाओं के लिए प्रशासकीय अनुमोदन की प्रक्रिया को स्वीकृति।
  • पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए संशोधित निविदा प्रपत्र को मंजूरी, साथ ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति को बदलाव के लिए अधिकृत किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com