राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: बुरहानपुर में उर्वरक व पेस्टीसाइड दुकानों का किया गया निरीक्षण, अनियमितताओं पर कारण बताओ नोटिस जारी

06 मार्च 2026, भोपालमध्यप्रदेश: बुरहानपुर में उर्वरक व पेस्टीसाइड दुकानों का किया गया निरीक्षण, अनियमितताओं पर कारण बताओ नोटिस जारी – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक एवं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। उप संचालक कृषि विभाग एम.एस. देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को ग्राम दर्यापुर में माइक्रोन्यूट्रिएंट उर्वरक विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं द्वारा स्टॉक पंजी में उर्वरकों के स्टॉक में कमी, कंपनी द्वारा प्रतिमाह विक्रय की जानकारी उपलब्ध नहीं कराना तथा स्टॉक बोर्ड का संधारण नहीं करना जैसी अनियमितताएँ पाई गईं।  इसी कड़ी में दर्यापुर के श्रीजी एग्रो, श्री गणेश कृषि केन्द्र, गायत्री कृषि केन्द्र तथा सतपुड़ा कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सतपुड़ा कृषि केन्द्र द्वारा किसी भी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वहीं अन्य विक्रेताओं को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  राम पाटिल, कृषि विस्तार अधिकारी भारत वास्कले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements