Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जन केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी

03 अप्रैल 2025, सीहोर: उपार्जन केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी – शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 मार्च से 05 मई तक गेंहू उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। उपार्जन के लिए जिले में उपार्जन केंद्र भी निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा श्यामपुर के छतरपुरा स्थित रामानुज वेयर हाउस संचालक श्रीमती भावना गौर पति सुरेंद्र गौर एवं श्यामपुर के चरनाल स्थित बद्रीनाथ वेयर हाउस के गोदाम संचालक श्रीमती सिया बाई पति नर्मदा प्रसाद को केंद्र में अनियमितताएं पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देश पर कृषि कल्याण विभाग के उप संचालक ने इन उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आगामी दिवसों में जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं उन किसानों से निर्धारित दिवस से पहले ही खरीदी कर गेहूं गोदाम में भंडारित करा लिया गया है। जो कि उपार्जन नीति का उल्लंघन है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित वेयरहाउस संचालकों को इस संबंध में उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण दो  दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही आगामी आदेश तक इन वेयरहाउस की स्लॉट बुकिंग क्षमता शून्य की गई है।

 शाखा प्रबंधक को भी कारण बताओ नोटिस जारी-   श्यामपुर के उपार्जन केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने, भौतिक सत्यापन के लिए चाही गई जानकारी प्रस्तुत नही करने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने एवं उपार्जन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने श्यामपुर एमपीडब्ल्यूएलसी के शाखा प्रबंधक श्री प्रेम नारायण केसरिया को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया है। श्री प्रेम नारायण केसरिया को 02 दिनों में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण प्रस्तुत ने करने की स्थिति में उनके विरूद्ध सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चरनाल की सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी-   कलेक्टर श्री बालागुरू के ने बद्रीनाथ वेयर हाउस एवं रामानुज वेयरहाउस उपार्जन केंद्रों पर छन्ना, बड़े पंखे, ग्रेडिंग मशीन उपलब्ध नहीं होने, निर्धारित दिवस से पहले गेहूं की खरीदी करने, गेहूं उपार्जन नीति का उल्लंघन करने पर सेवा सहकारी समिति चरनाल श्यामपुर के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा 02 दिवसों में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन किसानों के बिल बनना शेष है उन किसानों के बिल समय-सीमा में बनाने के निर्देश दिए गए है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com