Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी

21 अक्टूबर 2024, जबलपुर: उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाहा ने  जबलपुर में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी बढ़ावा दिए जाने की अत्यधिक आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलें किसानों की आय को आसानी से दोगुना करने में सहायक हो सकती हैं।

मंत्री श्री कुशवाहा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती और खाद्य प्र-संस्करण के नए तरीकों से अवगत कराएं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। मंत्री श्री कुशवाहा ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को नई तकनीकों और संसाधनों का उपयोग करके अधिक लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com