राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: रतलाम जिले में जैविक हाट बाजार में किसानों ने बेचे 39,300 रुपये से अधिक के प्राकृतिक उत्पाद

24 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: रतलाम जिले में जैविक हाट बाजार में किसानों ने बेचे 39,300 रुपये से अधिक के प्राकृतिक उत्पाद – मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के परियोजना संचालक आत्मा निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।

धामनोद से आए किसान चंद्रभान द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली का 22,500 रुपये का विक्रय किया गया। श्री दिलीप धाकड़ द्वारा शहद का 3500 रुपये तथा ताल के आक्या खुर्द से लखन सिंह द्वारा ऑर्गेनिक संतरा व मौसंबी का 6500 रुपये का विक्रय किया गया। श्री बालकृष्ण तिवारी द्वारा सोना मोती एवं खपली प्रजाति के गेहूं का 1700 रुपये तथा विक्रम सिंह पाटीदार द्वारा हल्दी, मिर्च पाउडर एवं दाल का 1200 रुपये का विक्रय किया गया तथा श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध सहित जैविक उत्पाद 3,200 रुपए में विक्रय किए गए। जैविक हाट बाजार में कुल 39,300 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements