राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: तरबूज की किस्म SW-2210 IMP उगाकर मालामाल हुआ किसान, सिर्फ 2.5 एकड़ में कमाया 5 लाख का शानदार मुनाफा  

17 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: तरबूज की किस्म SW-2210 IMP उगाकर मालामाल हुआ किसान, सिर्फ 2.5 एकड़ में कमाया 5 लाख का शानदार मुनाफा – मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत पांढुर्णा जिले में नवाचार आधारित खेती के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर  नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम बोथिया के किसान श्री रूपेश कलसलीकर द्वारा की जा रही तरबूज की खेती का अवलोकन किया।

किसान  रूपेश कलसलीकर ने तरबूज की SW-2210 IMP किस्म की रोपाई 18 फरवरी को 2.5 एकड़ क्षेत्र में की। उन्होंने 15 अप्रैल को तरबूज का विक्रय 9 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया। इस फसल में कुल लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत आई। किसान के अनुसार तरबूज की फसल की अवधि 2 से 2.5 माह रही, जिसमें उन्हें लगभग 80 मैट्रिक टन उत्पादन प्राप्त होने का अनुमान है। इस उत्पादन के आधार पर कुल लगभग 7 लाख 20 हजार रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे लगभग 5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ होने की संभावना है।

फसल की प्रमुख विशेषताएं

इस नवाचार खेती में 2.5 एकड़ क्षेत्र से लगभग 80 मैट्रिक टन उत्पादन प्राप्त हुआ। तरबूज के फलों का आकार 3 से 10 किलोग्राम के बीच रहा। कम अवधि (2 से 2.5 माह) में अधिक उत्पादन प्राप्त कर किसान ने बेहतर लाभ अर्जित किया। कीट नियंत्रण के लिए ट्रैप क्रॉप के रूप में गेंदा फसल की बॉर्डर लगाई गई, जिससे फसल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। इस प्रकार प्रति एकड़ लगभग 2 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।

उपसंचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह ने फसल की स्थिति का निरीक्षण कर किसान के प्रयासों की सराहना की तथा अन्य किसानों को भी इस प्रकार की नवाचार तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पांढुर्णा श्री विनोद लोखंडे सहित ग्राम के अन्य किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements