राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: कारखाना प्रबंधक श्री राव ने की अफीम किसानों से अपील-बिचौलियों के प्रलोभन में न आएं, जांच होगी पूरी तरह डिजिटल

29 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: कारखाना प्रबंधक श्री राव ने की अफीम किसानों से अपील-बिचौलियों के प्रलोभन में न आएं, जांच होगी पूरी तरह डिजिटल – मध्यप्रदेश के नीमच जिले के अंतर्गत शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया, कि शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में फसल वर्ष 2025-26 हेतू केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विभाग के अफीम तौल केंद्रों से अफीम कंटेनर प्राप्त करने के तुरंत बाद सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से प्रारंभ कर दी जाएगी।

इस वर्ष भी सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया पिछले वर्ष की भांति ही OCTA (Opium Container Tracking Application)द्वारा की जा रही है तथा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जांच प्रक्रिया संपूर्ण पारदर्शिता से संपन्न की जाएगी। प्रबंधक श्री संजय कुमार राव ने बताया, कि किसान बंधु किसी भी व्यक्ति बिचैलिया एवं कर्मचारी के दिए गए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं, क्योंकि परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया को Digitized किया गया है, जो प्रणाली को अत्यधिक गोपनीय एवं पारदर्शी बनाएगा। साथ ही, यह भी अवगत कराया है, कि प्राप्त अफीम की सैंपलिंग एवं परीक्षण संबंधित संपूर्ण कार्य एक माह में समाप्त करने का शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा इससे संबंधित परिणाम प्रत्येक दिन विभाग की वेबसाईड https://goaf.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

 प्रबंधक श्री राव ने बताया , कि समस्या दर्ज करने हेतु पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है एवं जिसके लिए दूरभाष संख्या 07423-226015 सोमवार से शनिवार तक प्रातःकाल 10:00 बजे से सांयकाल 06:00 बजे तक संचालित रहेगा। इसके अलावा ईमेल आई.डी. goawcontrol@gmail.com पर भी समस्याए दर्ज कराई जा सकती हैं।

अफीम फैक्ट्री के प्रबंधक श्री संजय कुमार राव ने बताया, कि कोई भी व्यक्ति, बिचैलिया एवं कर्मचारी किसी भी कृषक को मॉर्फिन की मात्रा बढाने, अफीम परिणामों में फेर-बदल करवाने अथवा गुणवत्ता से अधिक आरी का पट्टा दिलवाने का प्रलोभन देता है, तो वह उस किसान को मात्र ठगने का प्रयास करेगा। किसान बंधु किसी भी व्यक्ति, बिचैलिया एवं कर्मचारी के दिए गए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। यदि कोई किसान इनके झांसे में आता है, तो इससे किसान बंधुओं को आर्थिक हानि होगी। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements