Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: डॉ. ब्रजेश कुमार दीक्षित बने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के मृदा विज्ञान विभागाध्यक्ष

04 फ़रवरी 2025, जबलपुर: मध्यप्रदेश: डॉ. ब्रजेश कुमार दीक्षित बने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के मृदा विज्ञान विभागाध्यक्ष – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जेएनकेयू), जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के आदेशानुसार डॉ. ब्रजेश कुमार दीक्षित को मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन शास्त्र विभाग का नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डॉ. ब्रजेश कुमार दीक्षित

डॉ. दीक्षित ने 1986 में रिसर्च एसोसिएट के रूप में तवा पायलट प्रोजेक्ट, पवारखेड़ा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे करीब 15 वर्षों तक तकनीकी सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) के रूप में सीएसआरपी प्रोजेक्ट, कृषि महाविद्यालय जबलपुर में जुड़े रहे। उन्होंने बीएनएफ प्रोजेक्ट के तहत मृदा विज्ञान और कृषि रसायन शास्त्र विभाग में चार वर्षों तक अनुसंधान कार्य भी किया।

जनवरी 2007 से जनवरी 2022 के बीच उन्होंने कृषि महाविद्यालय, टीकमगढ़ में सहायक प्राध्यापक से लेकर प्राध्यापक तक की भूमिका निभाई। 1 फरवरी 2022 से वे प्रधान वैज्ञानिक एवं आचार्य के रूप में दीर्घकालीन उर्वरक परियोजना, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन शास्त्र विभाग में कार्यरत थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. दीक्षित के अब तक 37 शोध पत्र, दो पुस्तकें और 20 से अधिक समीक्षा लेख एवं निबंध प्रकाशित हो चुके हैं। इंडियन सोसायटी ऑफ सॉयल साइंस (जबलपुर चैप्टर) में उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है। इसके अलावा, उन्होंने पांच से अधिक स्नातकोत्तर और दो विद्यावाचस्पति उपाधि के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन भी किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उनकी नई नियुक्ति पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com