राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: खरीफ फसलों की स्थिति व कीट नियंत्रण पर निगरानी के लिए डायग्नोस्टिक टीम गठित

25 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: खरीफ फसलों की स्थिति व कीट नियंत्रण पर निगरानी के लिए डायग्नोस्टिक टीम गठित – मध्यप्रदेश उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में फसलों की स्थिति, कीट-व्याधि प्रकोप का निरीक्षण एवं नियंत्रण उपायों के लिए विकासखण्ड स्तरीय निगरानी दल (डायग्नोस्टिक टीम) गठित किया गया है। इस टीम का उद्देश्य किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देना, समय-समय पर फसलों की देखरेख करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

अशोकनगर विकासखण्ड के लिए गठित निगरानी दल में डॉ. बी.एस. गुप्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अशोकनगर, अशोक कुमार कुशवाह, सहायक संचालक कृषि, प्रदीप गर्ग, एस.ए.डी.ओ., डॉ. बैजनाथ यादव, बी.टी.एम., चंद्रकांत तिवारी, ए.टी.एम. तथा संबंधित क्षेत्र के ए.ई.ओ. शामिल किए गए हैं।

मुंगावली विकासखण्ड के दल में डॉ. हेमन्त त्रिवेदी, वैज्ञानिक अशोकनगर,  प्रदीप गर्ग, एस.ए.डी.ओ., डॉ. बैजनाथ यादव, बी.टी.एम.,  हिमांशु यादव, ए.टी.एम. और संबंधित क्षेत्र के ए.ई.ओ. को जिम्मेदारी दी गई है।

चंदेरी विकासखण्ड के लिए गठित टीम में डॉ. व्ही.के. जैन, वैज्ञानिक अशोकनगर, रविन्द्र यादव, एस.ए.डी.ओ., नरोत्तम शर्मा, बी.टी.एम. और संबंधित क्षेत्र के ए.ई.ओ. को सदस्य बनाया गया है।

वहीं, ईसागढ़ विकासखण्ड की टीम में डॉ. हेमन्त त्रिवेदी, वैज्ञानिक अशोकनगर, मुकेश रघुवंशी, एस.ए.डी.ओ.,  लक्ष्मण शर्मा, बी.टी.एम. तथा संबंधित क्षेत्र के ए.ई.ओ. को शामिल किया गया है।

टीम का कार्य

यह निगरानी दल खरीफ फसलों की स्थिति पर नजर रखेगा, कीट-व्याधि प्रकोप की स्थिति में आवश्यक नियंत्रण उपाय करेगा। साथ ही किसानों को तकनीकी सुझाव देकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी करेगा। दल समय-समय पर खेतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा ताकि फसल उत्पादन सुरक्षित और बेहतर हो सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements