Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ फसलों को डायग्नोस्टिक टीम ने देखा

झाबुआ जिले में कृषि विकास

2 अगस्त 2022, झाबुआ । खरीफ फसलों को डायग्नोस्टिक टीम ने देखा – कपास में रस चूसक कीट हरा मच्छर/सफेद मक्खी का प्रकोप प्रारंभिक अवस्था में देखे जाने पर इसके बचाव हेतु कीटनाशक दवा एसिटामिप्रिड 10 मिली के साथ ऐसिफेट पावडर 20 ग्राम प्रति स्प्रेयर पंप घोल बनाकर छिडक़ाव करें। यह सलाह जिला स्तर पर गठित डायग्नोस्टिक टीम ने जिले में खरीफ फसलों को देखकर किसानों को दी।

टीम में उप संचालक कृषि श्री एन.एस. रावत, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आई.एस.तोमर, सहायक संचालक श्री एस.एस.रावत के साथ विभागीय अमले ने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान रामा विकासखंड के ग्राम पिपलिया, माकनकुई, खरडूबड़ी, फत्तीपूरा ग्रामों में खरीफ की सोयाबीन, मक्का, कपास फसलों को देखा एवं अधिक उत्पादन के सुझाव दिए साथ ही कीट व्याधियों के नियंत्रण की जानकारी दी।

महत्वपूर्ण खबर:सोयाबीन मंडी रेट (01 अगस्त  2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile