Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि उपज का अवैध परिवहन करने पर 9 प्रकरण दर्ज

26 नवंबर 2024, इंदौर: कृषि उपज का अवैध परिवहन करने पर 9 प्रकरण दर्ज – कृषि उपज मण्डी समिति इंदौर के क्षेत्रीय उड़नदस्ता दल द्वारा मण्डी इंदौर के क्षेत्रान्तर्गत अवैध परिवहन हो रही कृषि उपज के 9 प्रकरण दर्ज करते हुए 2 लाख 16 हजार 802 रूपये की वसूली की है।

सहायक संचालक व सचिव मंडी इंदौर श्री नरेश कुमार परमार ने बताया कि फर्म दीपक सेमरी से 32 क्विंटल महुआ अवैध परिवहन करते हुए पाया गया, जिससे 6 हजार 800 रुपये की वसूली की गई। इसी प्रकार रवि जायसवाल द्वारा 16 क्विंटल चना डालर अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिनसे 17 हजार 28 रुपये की वसूली गई। सोमनाथ ट्रेडर्स को 120 क्विंटल लहसुन का अवैध परिवहन करने पर 98 हजार की वसूली गई। चन्द्र ट्रेडिंग कंपनी से 17.6 क्विंटल चना का अवैध परिवहन करने पर 7 हजार 710 रुपये, सागर इंटरप्राइजेज द्वारा 249.50 क्विंटल  गेंहू का अवैध परिवहन करने पर 42 हजार 426 रुपये, लक्ष्मीराम जावरा द्वारा 10.50 क्विंटल मेथी का अवैध परिवहन करने पर 6 हजार 838 रूपये, आयुष कुमार राजेन्द्र कुमार द्वारा 60 क्विंटल इमली का अवैध परिवहन करने पर 11 हजार रुपये, नवकार ट्रेडर्स द्वारा 66 क्विंटल गेहूं का अवैध परिवहन करने 12 हजार रूपये तथा बंसल फूड्स द्वारा 66 क्विंटल मक्का का अवैध परिवहन करने पर 15 हजार रुपये की दाण्डिक वसूली की कार्रवाई की गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com