Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा, उद्योग जगत को मिले बड़े अवसर

28 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा, उद्योग जगत को मिले बड़े अवसर – मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधे बातचीत कर राज्य में निवेश और औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। इस वन-टू-वन बातचीत में कई प्रमुख उद्योग समूहों ने राज्य में निवेश के अपने प्रस्ताव रखे और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की योजनाएं साझा कीं।

बीना रिफाइनरी के विस्तार से युवाओं को स्किल डेवलपमेंट का अवसर

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी श्री ए. एन. श्रीराम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में बीना रिफाइनरी के विस्तार के साथ स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की योजना का खुलासा किया, जिससे युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वहीं, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के कार्यकारी संचालक श्री एस. के. दास ने जानकारी दी कि हटा में 2026-2027 तक प्राकृतिक गैस उत्पादन शुरू होगा, जो न सिर्फ सरकार के राजस्व में वृद्धि करेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार की संभावनाओं को भी सशक्त करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खाद्य प्र-संस्करण और नवकरणीय ऊर्जा में बड़ा निवेश

खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वस्ति एग्रो साइंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. अनिल तिवारी और बारमाल्ट के एमडी श्री प्रमिल जिंदल ने मुख्यमंत्री से बातचीत की, जिसमें उन्होंने रोजगार सृजन के लिए नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी सनकाइंड ग्रुप, इंसोलेशन ग्रीन एनर्जी और एल्पेक्स सोलर लिमिटेड ने प्रदेश में सौर ऊर्जा और अन्य परियोजनाओं के जरिए निवेश की रुचि दिखाई। सनकाइंड ग्रुप के चेयरमैन श्री हनीश गुप्ता ने इस क्षेत्र में बड़े विस्तार की संभावनाएं व्यक्त कीं।

आईटी और सेमीकंडक्टर में अपार संभावनाएं

आईटी और सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश को लेकर एसेड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्री रौनक चौधरी और डाटा सेंट्रिक्स के एमडी श्री नवजोत सिंह संधू ने अपनी योजनाएं साझा कीं। इस क्षेत्र में निवेश से न सिर्फ तकनीकी विकास को बल मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

पर्यटन और एविएशन क्षेत्र में तेजी

पर्यटन और एविएशन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने ईज़ माय ट्रिप के सीईओ श्री मनोज सोनी और फ्लाई ओला के प्रतिनिधि श्री एस. राम से चर्चा की। राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार और पर्यटन उद्योग को गति देने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई।

उद्योगपतियों ने की अपनी योजनाएं साझा

पैसिफिक मेटास्टील के श्री जे.पी. अग्रवाल ने खनन और मानव संसाधन में बड़े निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की, जबकि डिक्की मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने युवाओं के कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया।

इसके अलावा, बंसल ग्रुप के प्रमोटर श्री सुनील बंसल ने जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में अस्पताल निर्माण और सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए योजनाओं की जानकारी दी।

रसायन और उर्वरक उद्योग में निवेश की संभावनाएं

रसायन और उर्वरक के क्षेत्र में निवेश को लेकर मध्य भारत एग्रो के एमडी श्री पंकज ओसवाल और सेठिया ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनोज जैन ने अपनी योजनाओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। अलिंज ग्रुप के चेयरमैन श्री इंद्रजीत पुर्थी ने टेक्सटाइल और पोर्टेबल पेट्रोल पंपों के क्षेत्र में संभावनाओं का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग समूहों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com