Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर के विजयासन देवी धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना

निर्माणाधीन देवी लोक का लिया जायजा एवं मॉडल स्वरूप का किया अवलोकन

09 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर के विजयासन देवी धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने पूरे विधि विधान से देवी धाम में पूजा-अर्चना के बाद विजयासन माता को पुष्प अर्पित कर मंदिर परिक्रमा की है। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, प्रबंध संचालक, म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड श्री टी. इलैया राजा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

“देवी लोक” मॉडल का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। उन्होंने यहाँ बन रहे देवी लोक के मॉडल स्वरूप का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सीहोर जिले के सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण कराया जा रहा है। देवी लोक में देवी जी के नौ स्वरूपों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक निर्माण एवं विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। देवी लोक के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com